Skip to main content

कोरोना वायरस : एक वैश्विक महामारी । Corona Virus , covid-19


Introduction -

 कोरोना वायरस एक खतरनाक वायरस है जिसका संक्रमण एक दूसरे के संपर्क में आने से बहुत ही तेजी से फैलता है । कोरोना वायरस बहुत ही छोटा वायरस होता है लेकिन इसके प्रभाव बहुत ही खतरनाक और जानलेवा होती है। कोरोना वायरस को COVID-19 के नाम से जाना जाता है । 

कोरोना वायरस की उत्पत्ति -

  कोरोना वायरस की उत्पत्ति प्रमुख रूप से चीन से मानी जाती है , कुछ लोगो और एजेंसियों का मानना है कि कोरोना वायरस चीन में स्थित शहर वुहान की प्रयोगशाला से आया है जहाँ पर कुछ विज्ञानिको द्वारा यह बनाया गया है । 
कुछ लोगों का मानना है कि यह वायरस चमगादड़ से निकला है ।

कोरोना वायरस : एक वैश्विक महामारी । Corona Virus , covid-19



कोरोना वायरस के लक्षण - 

World Health Organization WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के अनुसार कोरोना वायरस के लक्षण बिल्कुल सामान्य है । जो निम्नवत दिए गए हैं --
1) बुखार 
2) सूखी खांसी 
3) साँस लेने में परेशानी 
4) सीने में दर्द 
5) शरीर में कमजोरी का महसूस होना आदि 

अगर किसी भी व्यक्ति के अंदर ये लक्षण दिखाई देते हैं तो वह नजदीकी डॉक्टर से सम्पर्क करे और सदैव मास्क का प्रयोग करते हुए सामाजिक दूरी का भी पालन करे ।
ऐसा करने से हम कोरोना वायरस की शृंखला को जो उसकी चैन है उसको हम तोड़ सकते हैं ।

 कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर हमें क्या करना चाहिए ? --

अगर हमें अपने अंदर कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण दिखे तो सबसे पहले हमें अपने आप को एक निजी कमरे में बंद कर लेना चाहिए जिससे हम किसी दूसरे को संक्रमित न कर सके उसके बाद जिस प्रकार सभी देशो की सरकारें और डॉक्टरों का कहना है कि हमें अपने हाथ नियमित समय पर साबुन या hand सैनिटाइजर से धोते रहना चाहिए । 
छींकते या खाँसते समय हमें अपने मुँह को रुमाल या किसी कपड़े से ढक लेना चाहिए जिससे वायरस और न फैले ।

कोरोना वायरस का इलाज --

दिसंबर 2019 में आये इस वायरस का अभी तक कोई भी वैक्सीन नही बन पाया है , क्योंकि यह वायरस नया है और फ्लू में सबसे खतरनाक भी , जिस वज़ह से इसके वैक्सीन के बनने में बहुत ज्यादा समय लग रहा है । वैज्ञानिको का मानना है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन 2020 के अंतिम महीनों में बाजारों में उपलब्ध हो सकती है । कई देश covid19 की वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन उन्हें सफलता नही मिल रही है  । 
कुछ देशों ने वैक्सीन तो बना लिया है लेकिन उसका परीक्षण चल रहा है , अगर वह सभी तरह से सही पाया जाता है तो उस वैक्सीन को बाजार में उतार दिया जाएगा । 

कोरोना वायरस के दौरान विश्व भर में हुए प्रमुख बदलाव --

कोरोना वायरस की वजह से पूरा विश्व थम सा गया है, सभी देशों ने अपने यहाँ lockdown की घोषणा कर दी है , सभी देश इस वैश्विक महामारी से निपटने में लगे हुए हैं ।

निष्कर्ष --- 

Covid-19/कोरोना वायरस एक महामारी है इसको मजाक में न लें और लोगो द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से बचें । 
नियमित अंतराल पर हाथ धुलते रहे । 

अफवाह न फैलाये और न ही फैलने दे ।
कोरोना वायरस की ताजा अपडेट के लिए यहाँ पर click करें ।

तो दोस्तों कैसा लगा हमारा लेख हमे comment करके जरूर बताएं और कोई सुझाव हो तो वो भी दें ।
धन्यवाद ।

Comments